पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के दस मिनट बाद ही मिल गई बाइक, नाबालिग धराया

चोरी के दस मिनट बाद ही मिल गई बाइक, नाबालिग धराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवालीथाना क्षेत्र स्थित कुशलपुरा में रहने वाले दो बदमाश गुरुवार रात जिला अस्पताल के सामने से बाइक चोरी कर भाग रहे थे। लेकिन ड्यूटी कर घर जा रहे जीवाजीगंज थाने के आरक्षक ने चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग काे पकड़ लिया। मामले में मुख्य आरोपी फरार है।

सीएसपी नीतेश भार्गव ने बताया रात करीब 9 बजे योगेश महेश्वरी ने उसकी बाइक चोरी होने की शिकायत कोतवाली थाने में की थी। इस पर कंट्रोल रूम ने सेट पर सभी थानों को बाइक चोरी होने की सूचना दे दी। तभी आरक्षक नरेंद्र ने घर जाते समय चोरी गई बाइक का नंबर नोट कर लिया। इसी दौरान आरक्षक नरेंद्र ने फाजलपुरा के पास 9.10 बजे चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को देखा। जब आरक्षक नरेंद्र ने बदमाशों के पास जाकर गाड़ी के दस्तावेज के बारे में पूछा तो एक युवक भाग गया लेकिन नरेंद्र उसके साथी को पकड़कर थाने ले अाया। किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कुशलपुरा के बाबू पिता संतोष गुप्ता द्वारा बाइक चुराना बताया। संतोष की गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी। एसपी एमएस वर्मा ने आरक्षक नरेंद्र को दो हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

दोस्तको चाकू मारे: उज्जैन।राजीव गांधी नगर निवासी ललित चौहान को गुरुवार रात पुराने केस में समझौता नहीं करने पर उसके दोस्त अज्जू ने चाकू मार दिए।