पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर की तर्ज पर व्यापारी मंडी शुरू

इंदौर की तर्ज पर व्यापारी मंडी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. मंडीको डबल का दर्जा वर्षों से मिला हुआ है। शनिवार को इसी कड़ी में मंडी बड़े व्यापार का केंद्र बन गई। इंदौर पेटर्न पर उज्जैन मंडी में इसकी शुरूआत हो गई।

शुभारंभ मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने किया। पहले दिन चार सौदे हुए। 215 बोरी गेहूं 225 बोरी चना व्यापारी मंडी में बिका। जेआर ट्रेडर्स ने खंडेलवाल सेल्स और गजानंद ट्रेडर्स ने मयंक ट्रेडर्स से गेहूं के सौदे किए। महावीर इंटरप्राइजेस और किसान जीवन सिंह से चने के सौदे किए गए। सौदे मंडी दलाल कपिल सकलेचा, आनंद बडेरा, अजय खंडेलवाल आदि ने संपन्न करवाया। सेंपल के आधार पर सभी सौदे किए गए। मंडी सचिव एमएस मुनिया, व्यापारी संघ अध्यक्ष निमेष अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, हजारीलाल मालवीय, नवीन बाहेती आदि मौजूद थे।