शहीद अरविंदसिंह तोमर को आज पुष्पांजलि
उज्जैन. शहीदअरविंदसिंह तोमर की पुण्यतिथि पर रविवार शाम 4 बजे उनके गणेशनगर, आगर रोड स्थित निवास पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। शहीद स्मृति मंच के धर्मेंद्रसिंह परिहार ने बताया पुष्पांजलि कार्यक्रम में शहर के गणमान्यजन, पत्रकार, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी, के अलावा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।