लायंस का रीजन समागम सेवांजलि आज
उज्जैन. लायंसक्लब का रीजन समागम सेवांजलि रविवार को महाकाल इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में होगा। लायंस क्लब के रीजन चेयरमैन संजय ज्ञानी ने बताया मुख्य अतिथि मुंबई के लायन संतोष शेट्टी भाजपा के ओम जैन विशिष्ट अतिथि होंगे। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रकाश सेठ, पीएस बग्गा बलबीर साहनी भी क्लब के अन्य वरिष्ठजन के साथ उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पूरे रीजन के लायंस क्लब्स के माध्यम से की गई श्रेष्ठ सेवा गतिविधियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बाल हास्य कवि तनिश शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति चेयरमैन प्रवीण वशिष्ठ, को-चेयरमैन भरत जैन, सचिव दिनेश बियाणी, कोषाध्यक्ष सुशील पोरवाल ने सभी लायन सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।