अभा औदिच्य समाज का परिचय सम्मेलन 21 को
उज्जैन. औदिच्यअभिभावक संगठन आस एवं अभा औदिच्य ब्राह्मण समाज इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिसंबर को इंदौर में िन:शुल्क अभा युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर तरुण उपाध्याय की अध्यक्षता में आस उज्जैन कार्यकािरणी की बैठक हुई। मुकेश जोशी संयोजक प्रबोध पंड्या ने बताया इस वर्ष नई तकनीक इंटरनेट मेगा स्क्रीन के माध्यम से सम्मेलन में युवक-युवतियों का परिचय कराया जाएगा। इसके लिए समाज की वेबसाइट निर्मित की गई है, जिसके माध्यम से 700 से प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं। बैठक में बद्रीलाल पटेल, उपेंद्रनारायण आचार्य, शरद शुक्ल, सोहन भट्ट, तरुण उपाध्याय, वीरेंद्र शर्मा, शैलेष दुबे ऋषि पंड्या, राहुल उपाध्याय आदि मौजूद थे।