दौलतगंज स्कूल में बनेगा 3डी थियेटर
भासं. उज्जैन। शासकीयउच्चतर माध्यमिक विद्यालय दौलतगंज में विद्यार्थियों के लिए 3डी थियेटर बनाया जाएगा। मानव प्रयोगशाला (उद्यान) सहित कई अन्य अनूठे प्रयोग भी शुरू होंगे। दौलतगंज स्कूल का चयन उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में उन्नयन के लिए हुआ है।
जबलपुर से शनिवार को डाइट प्राचार्य दिनेश अवस्थी के नेतृत्व में आई टीम ने स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन के साथ स्कूल का निरीक्षण किया। नगर निगम जोन क्रमांक-2 के अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी, जोन क्र.-3 अध्यक्ष रजत मेहता, पार्षद योगेश्वरी राठौर, प्रभारी डीईओ रमा नाहटे, प्रभारी डीपीसी मुकेश त्रिवेदी, एडीपीसी गिरीश तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री जैन ने दौलतगंज स्कूल में आधुनिक 3डी थियेटर बनाने के निर्देश दिए। इस थियेटर में सिल्वर स्क्रीन पर सभी शैक्षणिक मूवी 3डी पर देखी जा सकेगी। शिक्षक इसका राइटिंग बोर्ड की तरह उपयोग कर सकेंगे। थियेटर विजुलाइजर के प्रयोग के साथ टीवी चैनल्स आैर मनोरंजन की तरह भी प्रयोग किया जा सकेगा। प्राचार्य राजेंद्र पुरोहित ने बताया स्कूल में मानव प्रयोगशाला (उद्यान) में ऑस्ट्रेलियन घास, आलेख, मूर्तियों के साथ वॉल ऑफ उज्जैन जैसे अनूठे नवाचार भी किए जाएंगे।