पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन विभूतियाें को मिलेगा सम्मान

तीन विभूतियाें को मिलेगा सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन विभूतियाें को मिलेगा सम्मान

उज्जैन।कला संस्थाकलावर्त न्यास द्वारा रूपंकर कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान एवं निर्बाध क्रियाशीलता के लिए वरिष्ठ कलाकारों को प्रदान किए जाने वाले स्वस्ति सम्मान के लिए कलाकारों के नाम घोषित किए गए। सचिव पवन गरवाल संयोजक डॉ. भारती काले ने बताया वड़ोदरा के वरिष्ठ चित्रकार अजीत वर्मा, अजमेर के अशोक हाजरा जोधपुर के माणिकलाल गोलिया को यह सम्मान 19वें कलापर्व के शुभारंभ दिवस पर 25 दिसंबर को प्रदान किया जाएगा। जानकारी मीडिया प्रभारी सुनील कासलीवाल ने दी।