- Hindi News
- विवाह की कसमें और निकाह के कबूलनामे को याद कर गृहस्थी में लौटे
विवाह की कसमें और निकाह के कबूलनामे को याद कर गृहस्थी में लौटे
लोक अदालत के प्रयास से फिर खिले दाम्पत्य की बगिया के मुरझाए फूल
मेगा लोक अदालत के प्रयासों से शनिवार को एक मर्तबा फिर दाम्पत्य की बगिया के मुरझाए कईं फूल खिल उठे। पति-प|ी के बीच सालों से चली रहीं रिश्तों की कड़वाहट को वे कुटुम्ब न्यायालय में ही त्याग कर दाम्पत्य जीवन की ओर लौट गए।
शनिवार सुबह 11 बजे नेशनल मेगा लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेपी गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा आम आदमी को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए मेगा लोक अदालत का आयोजन किया है। इस दौरान सीजेएम जीसी शर्मा, कलेक्टर कवींद्र कियावत, एसपी मनोहरसिंह वर्मा, आल इंडिया बार कौंिसल के सदस्य प्रताप मेहता, जिला बार एसो. अध्यक्ष अतुल रैना, एडवोकेट राजेश जोशी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। संचालन जिला विधिक अधिकारी वीरेंद्रकुमार चडार ने किया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से ओरिएंटल बीमा कंपनी और वादी के मध्य हुए समझौते के तहत 5 लाख 71 हजार का चेक दिया गया।
इनमामलों में भी सुलह और राहत: > एडव्होकेटहेमचंद्र नाईक, द्वारिकाधीश चौधरी के सहयोग से समझौते के तहत बीमा कंपनी के 20 प्रकरण समाप्त करवाए गए।
>एडव्होकेटगिरीश चंद्रवंशी ने दुर्घटना क्लेम प्रकरण में पूजा को 1.50 लाख रु. की राशि दिलवाई।
>एडव्होकेटहरदयालसिंह ठाकुर के सहयोग से सालों से अलग रह रहे अलग-अलग तीन दंपत्ति दोबारा से गृहस्थ जीवन में लौट गए।
लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला सत्र न्यायाधीश गुप्ता, समीप है कलेक्टर-एसपी
एक नजर
जिलेमें कुल न्यायालय 41
बनाईगई खंडपीठ 39
रखेगए कुल प्रकरण
608584
निराकरणप्रकरण
582367
लाभांवितव्यक्ति
546899
समझौतेमें वसूली गई कुल धनराशि
98551113
बिजली/पानीबिल की वसूली राशि
55192000
बैंकवसूली राशि
13659069
नगरनिगम की वसूली राशि
12788204
बांटेगए कुल पौधे
1818
बच्चों को मिलेगा माता-पिता का दुलार
प्रधानन्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती दुर्गा डाबर ने देवास निवासी संदीप डिंडोरे उसकी संजय नगर निवासी प|ी नीतू के बीच एक-दूसरे को वरमाला पहनवा कर उनकी 19 फरवरी 09 के विवाह की याद दिलाई। छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर संदीप पुत्री हर्षिता नीतू पुत्र अंश को साथ लेकर करीब डेढ़ साल पहले अलग हुए थे। प|ी नीतू ने कुटुम्ब न्यायालय में निजी कंपनी में काम करने वाले पति संदीप के