पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सुबह प्रशासन की राहगिरी

आज सुबह प्रशासन की राहगिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। प्रशासनद्वारा हर रविवार सुबह 6 से 10 बजे के बीच तरणताल से कोठी तक राहगिरी आनंदोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। मौज-मस्ती के साथ सुबह की सैर से राहगिरी आनंदोत्सव में सभी स्वास्थ्य लाभ भी ले सके। इसके लिए लेकर प्रशासन हर रविवार को पारंपरिक खेलकूद के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाता है। रविवार सुबह आयोजित होने वाले राहगिरी आनंदोत्सव में शुभारंभ जैसी व्यवस्था रहेगी। शुभारंभ के दौरान ही प्रशासन ने यह स्पष्ट किया था कि प्रत्येक माह के पहले या दूसरे रविवार पर राहगिरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में भव्यता रहेगी। इसी के दृष्टिगत आज सुबह आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की है।