पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवास रोड पर ट्राले से तूफान भिड़ी स्कूली बच्चों से भरी मैजिक भी पलटी

देवास रोड पर ट्राले से तूफान भिड़ी स्कूली बच्चों से भरी मैजिक भी पलटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। शनिवार सुबह दो अलग-अगल स्थानों पर सड़क दुर्घटना हो गई। देवास रोड पर तूफान ग्राम चंदेसरा के पास ट्राले से जा भिड़ी। वहीं आगर रोड पर स्कूली बच्चों से भरी मैजिक पलट गई। हादसे में बच्चों सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है।
हादसा-1
नरवर पुलिस ने बताया भैरवगढ़ रोड स्थित ग्यारसी नगर निवासी मुकेश पिता मायाराम राठी परिजनों को लेकर तूफान से उप्र के बांदा जिले में अवधूत महाराज के भंडारे में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सुबह 6
बजे देवास रोड पर चंदेसरा के समीप तूफान के आगे चल रहे ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे तूफान उसमें जा भिड़ी। हादसे में तूफान में सवार नंदू, जितेंद्र, मुकेश, राजेश घायल हो गए। घटना के बाद ट्राले का ड्राइवर फरार हो गया। टला बड़ा हादसा: पुलिस के मुताबिक जब तूफान ट्राले में भिड़ी थी, उस समय पीछे सेट्रक आ रहा था लेकिन उसने तुरंत ब्रेक लगा दिया। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
देवास रोड पर ट्राले से तूफान भिड़ी स्कूली बच्चों से भरी मैजिक भी पलटी
हादसा-2
घट्टिया पुलिस ने बताया मैजिक क्रमांक एमपी 13 टीए 1366 का चालक गब्बर उर्फ मुबारिक ग्राम पिपलई के बच्चों को लेकर आगर रोड पर स्थित कार्मल कान्वंेट स्कूल लेकर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे ग्राम बांदका के पास कीचड़ में फंसने से मैजिक पलटी खा गई। हादसे में पिपलई के संदीप चौधरी, अर्जिता, अनामिका, नंदनी, कीर्ति, मोनिका, मुकेश, जेसिका सहित दो अन्य बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हादसे में घायल हुए बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बच्चों से मिले विधायक : घटना की सूचना मिलते ही विधायक डॉ.मोहन यादव हादसे में घायल हुए बच्चों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों के हाल जाने और उनके परिजनों से दुर्घटना के संबंध में बातचीत की ।