पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंटेनेंस के नाम पर रोज कटौती, पर 10 मिनट की बारिश में ब्लैक आउट

मेंटेनेंस के नाम पर रोज कटौती, पर 10 मिनट की बारिश में ब्लैक-आउट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार रात तक बिजली गुल, विवेकानंद के रहवासियों ने कियोस्क जोन घेरा

मावठे की बारिश ने शुक्रवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य की पोल खोल दी। तीन महीने से मेंटेनेंस के नाम पर कंपनी रोज बिजली कटौती कर रही है। शहर में ऐसा कोई स्थान बाकी नहीं रहा, जहां मेंटेनेंस नहीं हुआ। फिर भी शुक्रवार दोपहर हुई 10 मिनट की बारिश में ही आधे से ज्यादा शहर की बिजली गुल हाे गई। शाम 7 बजे हुई बारिश में पूरे शहर में ब्लैकआउट हो गया। घंटों बिजली नहीं आने पर उपभोक्ताओं ने कंपनी के दफ्तरों में फोन लगाए तो रिसिव करने वाला कोई नहीं था। लोग आक्रोशित होकर जोन कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। महानंदा नगर के कुछ क्षेत्रों में शनिवार सुबह 9 बजे तक बिजली गुल रही।

एसई राजीवसिंह से चर्चा करते विवेकानंद कॉलोनी के रहवासी।

> मोमबत्ती की रोशनी में खाना बनाया बच्चों सहित पूरे परिवार ने रात 11 बजे इसी रोशनी में ही भोजन किया। रतियार्दे, महाशक्तिनगर

> बच्चों की प्री-बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। काॅलाेनी में भी कई महिलाएं रविवार को होने वाली महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक की परीक्षा में शामिल हो रही हैं। बिजली बंद होने से काफी परेशान हुए। दीपिकाकुशवाह, पार्षदवार्ड 53

> शाम 6 बजे बिजली बंद हो गई। कॉलोनी में शादी समारोह चल रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें हुई सारे मेहमान परेशान होते रहे। डीवीअडगले, अभिषेकनगर

> शाम को खाना बनाने के लिए बिजली अाने का इंतजार करते रहे लेकिन रात 11 बजे तक बिजली नहीं आई केंडल जलाकर खाना बनाया। देर रात 1 बजे सभी लोगों के जोन से आने के बाद खाना खाया। रश्मिसिसौदिया, ऋषिनगर

यह बोले उपभोक्ता

रोज कटौती फिर कैसा मेंटेनेंस

विवेकानंद कॉलोनी के डी सेक्टर में शुक्रवार को गुल बिजली शनिवार शाम तक चालू नहीं हुई। कियोस्क जोन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो रहवासियों ने जोन के एसई राजीव सिंह के मोबाइल पर सूचना दी। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। नागरिकों ने बताया एसई राजीवसिंह ने दोपहर बाद फाेन उठाना भी बंद कर दिया। शनिवार शाम रहवासियों ने कियोस्क जोन का घेराव कर दिया।

शनिवार को एडव्होकेट सुरेंद्रसिंह भाटिया, भारतीय उपभोक्ता सलाहकार संगठन एवं समिति के एके सक्सेना, पिंगलेश्वर स्टेशन मास्टर चिंतामण हिंगे और इंजीनियर रोहित विसावडिया सहित कॉलोनी के 50 से अधिक लोग घरो