पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में 15 केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षक पद परीक्षा आज

शहर में 15 केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षक पद परीक्षा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। विभाग के संयुक्त संचालक एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी आरपी रमनवाल ने बताया सुबह 9.15 से दोपहर 12.15 बजे तक परीक्षा होगी। जिसमें 7023 महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। उपायुक्त (राजस्व) एनएस परमार ने बताया सभी केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता आैर अन्य सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना बेग मोबाइल क्लॉक रूम में रख सकती हैं। सभी सेंटरों पर टोकन आधारित क्लॉक रूम की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर आने-जाने के लिए सिटी बस व्यवस्था भी की गई है।

इनकेंद्रों पर परीक्षा

शासकीयइंजीनियरिंग कॉलेज, शा. पॉलीटेक्निक कॉलेज, विक्रम विवि परिसर में स्वामी विवेकानंद भवन एवं सुमन मानविकी भवन, सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिनगर, शा. कन्या उमावि सराफा, शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय, शा. माधव कॉलेज, शा.उत्कृष्ट उमावि माधवनगर, मॉडल हा.से.स्कूल, लोति (सीबीएसई) स्कूल, भारतीय ज्ञानपीठ, शा. कन्या उमावि दशहरा मैदान, कालिदास मांटेसरी स्कूल ऋषिनगर, भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल महानंदानगर।
महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक पद के लिए रविवार को परीक्षा होगी।
व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से आयोजित यह परीक्षा शहर में 15 केंद्रों पर होगी।