- Hindi News
- बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले वृद्ध पर दुष्कर्म का भी केस दर्ज
बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले वृद्ध पर दुष्कर्म का भी केस दर्ज
उज्जैन। ओरापार्क कॉलोनी में चार साल की बच्ची के साथ ज्यादती का प्रयास करने के मामले में आरोपी बने वृद्ध पर शनिवार को माधवनगर पुलिस ने दुष्कर्म का केस भी दर्ज कर दिया है। टीआई आरके सिंह ने बताया विलास चापूलकर पर मंगलवार को पड़ोसी ने अपनी चार साल की बच्ची से ज्यादती का प्रयास का आरोप लगाया था। इसी पर गुरुवार को चापूलकर के खिलाफ बालकों से संरक्षण अधिनियम दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया था। जांच में बच्ची से ज्यादती होने की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 376 भी बढ़ा दी गई। पीड़िता के कपड़े जांच के लिए सागर भी भेजेंगे। घटना मे विलास के साथ मारपीट होने पर अस्पताल में भर्ती किया था। स्वस्थ नहीं होने पर विलास की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। ठीक होते ही हिरासत में लेकर विलास का मेडिकल भी करवाएंगे।