- Hindi News
- चिमनगंज थाना क्षेत्र में दो घरों से लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर
चिमनगंज थाना क्षेत्र में दो घरों से लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर
चिमनगंज थाना क्षेत्र में दो सूने मकानों को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया है। चोर ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात हजारों रुपए की नकदी ले उड़े शनिवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरु कर दी है।
टीआई ओपी मिश्रा ने बताया इंदिरानगर निवासी संजीव पिता रूपकिशोर वर्मा 8 दिसंबर को परिवार के साथ लखनऊ शादी में गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़ कर अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवरात हजारों रुपए की नकदी ले गए। शुक्रवार रात घर पहुंचने पर संजीव को घटना का पता चला था। हालांकि संजीव ने पुलिस को चोरी गए माल कीमत नहीं बताई है। लेकिन पुलिस चोरी गए जेवर की कीमत 50 हजार रुपए बता रही है। वहीं संजय नगर के शंकर पिता राधाकिशन का परिवार शनिवार रात दरवाजा खुला छोड़कर सो गए थे। इसी दौरान कोई बदमाश 20 हजार रुपए कीमती सोने के टॉप्स चांदी की पायजेब चुरा कर भाग गया। सुबह 5 बजे नींद खुलने पर शंकर को वारदात का पता चला। दोनों मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।