- Hindi News
- शिक्षा के लिए बने कई आयोग, अनुशंसाओं का नहीं हुआ क्रियान्वयन
शिक्षा के लिए बने कई आयोग, अनुशंसाओं का नहीं हुआ क्रियान्वयन
स्वतंत्र भारत में शिक्षा के विकास आैर उन्नयन के लिए कई आयोग, समितियां आैर उपसमितियां बनी लेकिन उनकी अनुशंसाओं का क्रियान्वयन आज तक नहीं हो सका। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र फिर से मंथन आैर नए सिरे से कार्य किए जाने की जरूरत है। विक्रम विवि में शनिवार को कुछ ऐसे ही वक्तंव्यों के साथ स्वतंत्र भारत के शिक्षा आयोगों की अनुशंसाएं, क्रियान्वयन आैर प्रासंगिकता विषय पर राष्ट्रीय संविमर्श की शुरूआत हुई।
विक्रम विवि आैर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नईदिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में यूजीसी आैर मेपकॉस्ट के सहयोग से राष्ट्रीय संविमर्श का आयोजन किया जा रहा है। स्वर्ण जयंती हॉल में संविमर्श का शुभारंभ हुआ। अतिथि सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) केंद्रीय विवि गढ़वाल के कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल थे। अध्यक्षता कार्यवाहक कुलपति डॉ. महेंद्र सिंह हाड़ा ने की। मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी थे। स्वागत भाषण संविमर्श समन्वयक अशोक कड़ेल ने दिया। अतिथि परिचय डॉ. एमएस परिहार ने दिया। संचालन डॉ. रूबल वर्मा ने किया। आभार कुलसचिव डॉ. एससी आर्य ने माना। शुभारंभ के बाद तीन समानांतर सत्रों में तकनीक सत्र आयोजित हुए। संविमर्श में देशभर से 700 से अधिक शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों, शोधार्थियों आैर विद्यार्थियों ने शिरकत की।
समानांतरसत्रों में तकनीकी सत्र: स्वर्णजयंती हॉल, शलाका दीर्घा आैर सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान के सभागृह में तकनीकी सत्र हुए। प्रथम संयुक्त सत्र में विषय विशेषज्ञ अभा संस्कृत भारती नईदिल्ली के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकिरण सलूजा, विशिष्ट अतिथि अटलबिहारी वाजपेयी हिंदी विवि भोपाल के कुलपति डॉ. मोहनलाल छीपा थे। अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विवि शिमला के कुलपति डॉ. एडीएन वाजपेयी ने की। अन्य सत्रों में मुख्य वक्ताओं के रूप में पूर्व कुलपति प्रो. रामराजेश मिश्र, संयुक्त संचालक शिक्षा (इंदौर) डॉ. केके पांडे आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता अपर संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल डॉ. ओपी शर्मा, ग्रामोदय विवि चित्रकूट के कुलपति डॉ. एनसी गौतम, बीयू भोपाल के पूर्व कुलपति डॉ. रवींद्र जैन आदि ने की।
राष्ट्रीयसंविमर्श में आज: सुबह9 बजे से तकनीकी सत्र होंगे। शाम 4.30 बजे स्वर्ण जयंती हॉल में समापन समारोह। अतिथि यूजीसी चेयरमेन प्रो. वेदप