कॅरियर गाइडेंस सेमिनार आज
उज्जैन. मप्रमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा समाज के विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए नि:शुल्क कॅरियर गाइडेंस सेमिनार मार्गदर्शन का आयोजन रविवार दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक दशहरा मैदान स्थित होटल सुराना पैलेस में होगा। जिला सचिव कमल सोनी ने बताया सेमिनार में मैनेजमेंट, सीए, सीएस, आईटी एवं कम्प्यूटर क्षेत्र में नवीनतम कॅरियर सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।