पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खान डायवर्सन पर रोक के लिए याचिका तैयार

खान डायवर्सन पर रोक के लिए याचिका तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। खानडायवर्सन योजना रोकने के लिए किसानों की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जा रही है। याचिका का मसौदा तैयार हो गया है। शनिवार को किसान एडवोकेट सत्यनारायण पुरोहित के साथ उच्च न्यायालय पहुंचे भी थे लेकिन समय बीत जाने से याचिका दायर नहीं हो सकी। अब सोमवार को कार्रवाई पूरी होगी। किसान मनोज पाटीदार राघौ पिपलिया, केसरसिंह गंगेड़ी, भारतसिंह सिकंदरी और ग्राम पंचायत राघौ पिपलिया की ओर से शपथ पत्र भी दिए जा रहे हैं। इस मामले में प्रशासन की ओर से केविएट भी दायर है। सोमवार को याचिका की स्थिति स्पष्ट होगी।