- Hindi News
- रामानुजकोट में स्वास्थ शिविर, 300 का परीक्षण
रामानुजकोट में स्वास्थ शिविर, 300 का परीक्षण
उज्जैन। रामानुजकोटआश्रम में गोदा रंगनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा शनिवार को नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोयन किया गया। आश्रम प्रबंधक पं. आत्माराम शर्मा ने बताया सुबह 9 बजे शिविर का शुभारंभ पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज, माधवप्रपन्नाचार्य महाराज, प्रो. आरएस चौहान प्राचार्य आयुर्वेद शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय ने किया। शिविर में प्रो. सिपी शर्मा, डॉ. सुनीता पाटिल, डॉ. रामतीर्थ, डॉॅॅ. आशीष शर्मा ने 300 मरीजों का परीक्षण किया। दोपहर 1 बजे तक आयोजित शिविर में कई मरीजों को औषधि वितरित की गई। औषधि वितरण में हेमंत आचार्य, भूपेश कौशल आदि का सहयोग रहा।