पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह में पूरे प्रदेश में ई रजिस्ट्री की तैयारी

एक माह में पूरे प्रदेश में ई-रजिस्ट्री की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>व्यक्ति सर्विस प्रोवाइडर के पास जाकर या खुद भी संपत्ति रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा।

> प्रॉपर्टी पर लगने वाले स्टाम्प पंजीयन शुल्क की गणना कर प्रोवाइडर ई-पेमेंट करेगा।

> यह ऑनलाइन जमा हो जाएंगे, रजिस्ट्रार इसे जांचेगा कि शुल्क सही लगा है या नहीं।

> आवेदक को ऑनलाइन टाइम दिया जाएगा, वह तय समय पर सब रजिस्ट्रार ऑफिस पर पहुंचेगा और यहां दस्तावेजों पर उसके गवाहों के हस्ताक्षर होंगे। वेब कैमरे से ही उसके फोटो लिए जाएंगे।

> आवेदक को वाटर मार्क कागज पर ई-रजिस्ट्री मिल जाएगी, जिसमें स्टाम्प ड्यूटी अंकित रहेगी।

भास्कर संवाददाता. इंदौर

इंदौर सहित पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर ई-रजिस्ट्री सुविधा शुरू करने की तैयारी हो गई है। करीब एक माह में इसे शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल के तौर पर पंजीयन विभाग 15 दिसंबर से उज्जैन, बालाघाट, सीहोर, टीकमगढ़ अनूपपुर जिला मुख्यालय पर इसे शुरू कर रहा है। सीए इंस्टिट्यूट की इंदौर शाखा द्वारा स्टाम्प एक्ट पर हुए सेमिनार में शनिवार को डीआईजी स्टाम्प डॉ. श्रीकांत पांडे ने कहा- ई-रजिस्ट्री के लिए सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है और इसके लिए रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए सभी जिला मुख्यालयों को भी निर्देश दे दिए हैं।