पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन से पहले घोषित की परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख

नामांकन से पहले घोषित की परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। विक्रम विवि के परीक्षा विभाग ने गुरुवार को नामांकन से पहले ही ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीखें घोषित कर दी। विवि की अधिसूचना जारी होने के बाद अब प्राइवेट विद्यार्थी पसोपेश में हैं कि जब नामांकन ही नहीं तो परीक्षा फॉर्म कैसे जमा करवाएंगे। विवि के परीक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नए सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत सत्र 2014-15 की स्नातक (यूजी) अथवा स्नातकोत्तर (पीजी) की प्रथम, तृतीय पंचम सेमेस्टर की परीक्षाओं के विद्यार्थियों (नियमित/स्वाध्यायी/एटीकेटी/पूर्व छात्र) से ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म संबंधित महाविद्यालय अथवा अध्ययनशालाओं में बिना विलंब शुल्क के 25 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच जमा किए जाएंगे।
100 रुपए के विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 21 से 24 अक्टूबर तक आैर 750 रुपए के विलंब शुल्क के साथ 25 से 31 अक्टूबर तक फॉर्म जमा होंगे। इसके अलावा 2 हजार रुपए के विलंब शुल्क के साथ 1 नवंबर से परीक्षा शुरू होने के 5 दिन पहले तक फॉर्म जमा होंगे। प्राइवेट विद्यार्थियों के मामले में पहले ऑनलाइन नामांकन किया जाना जरूरी है लेकिन विवि ने नामांकन की तारीख घोषित नहीं की आैर सीधे परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख घोषित कर दी। मामले में विवि अधिकारियों से चर्चा की तो अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने गलती स्वीकारते हुए जल्द नामांकन तारीख घोषित करने की बात कही। प्रथम सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थी ऑनलाइन एडमिशन के समय नामांकन करा चुके हैं।

'' यूजीआैर पीजी में प्रथम सेमेस्टर प्राइवेट के विद्यार्थी पहले ऑनलाइन नामांकन कराएं, उसके बाद ही परीक्षा फॉर्म जमा कराएं। नामांकन के लिए नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जा रहा है।'' डॉ.जीआर गांगले, परीक्षानियंत्रक, विक्रम विवि।