- Hindi News
- कृषि पर आज होगा मैराथन मंथन प्रदेश के आला अधिकारी आएंगे
कृषि पर आज होगा मैराथन मंथन प्रदेश के आला अधिकारी आएंगे
भास्कर संवाददाता | उज्जैन। कृषिको लेकर शुक्रवार को बृहस्पति भवन में मैराथन मंथन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के आला प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। कुछ अधिकारी गुरुवार देर रात सर्किट हाउस पहुंचे। वहीं कुछ शुक्रवार अलसुबह उज्जैन पहुंच जाएंगे। सुबह 11 बजे एपीसी (एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कोड) की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, मछली पालन प्रमुख सचिव सलिना सिंहा, वेटनरी प्रमुख सचिव प्रभांशु कमल, मार्कफेड एमडी बीएम शर्मा सहित संभागायुक्त डॉ. रवींद्र पस्तौर, कलेक्टर कवींद्र कियावत संभाग के सभी कलेक्टर शामिल रहेंगे।