- Hindi News
- उज्जैन के साहित्यकार भोपाल में होंगे सम्मानित
उज्जैन के साहित्यकार भोपाल में होंगे सम्मानित
भासं. उज्जैन। भाजपासांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय भोपाल पं. दीनदयाल परिसर सभागार में पत्रकार और साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश संयोजक राजेश भदौरिया ने बताया पत्रकारिता सम्मान देवश्री माली (ग्वालियर) साहित्य सम्मान मेहमूद अहमद ‘‘सहर’’ (उज्जैन) को दिया जाएगा। सम्मान स्वरूप शाल, श्रीफल प्रशस्ति पत्र के साथ 21 हजार रुपए की राशि भेंट की जाएगी।