पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन के साथ हेलमेट खरीदना अनिवार्य

वाहन के साथ हेलमेट खरीदना अनिवार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। परिवहनविभाग ने दोपहिया वाहन के साथ हेलमेट खरीदना अनिवार्य कर दिया है। प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल ने आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के निर्देश आरटीओ को दिए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड एक्ट 1986 से अंतर्गत वाहन निर्माता कंपनी वाहन चालक को दो पहिया वाहन के साथ करेगी। प्रमुख सचिव ने आरटीओ को यह आदेश भी दिए हैं कि बगैर हेलमेट खरीदने का प्रमाण दिए बगैर दोपहिया वाहनों का पंजीयन नहीं किया जाए। भोपाल परिवहन अधिकारी अजय गुप्ता ने बताया कि प्रमुख सचिव ने प्रदेश में दोपहिया वाहन खरीदी के साथ हेलमेट की अनिवार्यता कर दी है।

शिप्राके दोनों ओर 200-200 मीटर का सर्वे शुरू

भासं. उज्जैन। शिप्रानदी के दोनों ओर जमीन की जानकारी जुटाए जाने के लिए उज्जैन घट्टिया तहसील स्तर पर आरआई-पटवारियों की अलग-अलग 30 टीमें बनाई गई है। इन टीमों में करीब 110 सदस्य हैं, जिनमें जलसंसाधन विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। यह टीम शनि मंदिर से केडी पैलेस तक शिप्रा नदी के दोनों िकनारों का 200-200 मीटर सर्वे करेगी और ये पता लगाएगी कि नदी किनारे कितनी जमीन सरकारी और कितनी निजी है। फिलहाल गुरुवार सुबह से तहसील स्तर की दोनों टीमों ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया।