पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्ग को प्लानिंग भू अर्जन नागर के काम दुबे को सौंपे

गर्ग को प्लानिंग भू-अर्जन नागर के काम दुबे को सौंपे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। यूडीएके इंजीनियरों के बीच गुरुवार को सीईओ शिवेंद्र सिंह ने कार्य विभाजन किया है। संपदा अधिकारी के प्रभार से मुक्त किए प्रभारी ईई (कार्यपालन यंत्री) रंजन गर्ग को निर्माण कार्यों के साथ लोक सूचना अधिकारी, योजना शाखा भू-अर्जन के दायित्व सौंपे हैं। वहीं सहायक संपदा अधिकारी जयदीप शर्मा को भू-अर्जन प्लानिंग के दायित्व से मुक्त किया है। वे अब संपदा शाखा के ही काम देखेंगे। इसके अलावा सब इंजीनियर सुनील नागर प्लानिंग भू-अर्जन के काम देखेंगे। उनके पास शिप्रा विहार में निर्माण के जो कार्य थे, उन्हें सब इंजीनियर प्रवीण दुबे को सौंपे हैं।

क्राइममीटिंग आज

उज्जैन. एसपीअनुराग शुक्रवार सुबह कंट्रोल रूम में जिले की क्राइम मीटिंग लेंगे। मीटिंग में एसपी जनवरी से 31 अगस्त तक दर्ज अपराध, कार्रवाई और पेंडिंग मामलों की समीक्षा कर आने वाले पर्वों पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश देंगे।