काम में लापरवाही, सचिव को नोटिस
भासं. उज्जैन। जिलापंचायत सीईओ डॉ. एमपी पटेल ने गुरुवार को बड़नगर जनपद की बरड़िया ग्राम पंचायत सचिव रामसिंह राठौर को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। उनके खिलाफ शासकीय कार्य में लापरवाही, काम पर अनुपस्थित रहने सहित अन्य शिकायतें है। मय प्रमाण के पांच दिन के भीतर सचिव राठौर को अपना पक्ष बड़नगर जनपद सीईओ के समक्ष प्रस्तुत करना है।