- Hindi News
- ऑटो से अाए दो युवकों ने मैजिक चालक को चाकू मारे
ऑटो से अाए दो युवकों ने मैजिक चालक को चाकू मारे
उज्जैन। आगररोड स्थित शाहिद नगर निवासी रशीद हरिफाटक ब्रिज के समीप शिप्रा गैरेज पर मैजिक ठीक करवा रहा था। तभी महाकाल मार्ग निवासी शहबाज और मजहर हुसैन ऑटो से आए और रशीद पर चाकू से हमला कर दिया। रशीद को दोनों पैर पर तीन-तीन और पेट पीठ पर एक चाकू लगा है। रशीद को गंभीर हालत में रहवासियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना का कारण तीन दिन पहले सवारी बैठाने की बात को लेकर विवाद होना बता रही है। इधर माधवनगर पुलिस ने बताया मनोज चौहान निवासी यूनिवर्सिटी कैंपस घर जा रहा था। इसी दौरान नरवर के संजू उर्फ संजय परमार ने भरतपुरी के सामने चाकू मार दिए। दोनों मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
मारपीटकरने वालों को सजा: उज्जैन। मारपीटके मामले में कोर्ट ने गुरुवार को दो आरोपियों को सजा सुनाई। एसपी अनुराग ने बताया 6 मार्च 2013 को भारत सिंह पिता रूपसिंह राजपूत निवासी ग्राम सुराखेड़ी के साथ क्षेत्र के सौदान पिता बगदूसिंह और चतरसिंह ने मारपीट की थी। जांच में दोष सिद्ध होने पर एडीजे एके शुक्ला ने एक साल कारावास दो हजार रुपए का अर्थदंड दिया।