- Hindi News
- आगर रोड पर दो युवक ट्रैक्टर की चपेट में आए
आगर रोड पर दो युवक ट्रैक्टर की चपेट में आए
उज्जैन। आगररोड पर गुरुवार को दो युवक ट्रैक्टर की चपेट में गए। चिमनगंज पुलिस ने बताया इंदिरानगर निवासी लक्ष्मीनारायण शाम को आगररोड स्थित ईदगाह के पास खड़ा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के चालक ने लक्ष्मीनारायण के पैर पर पहिया चढ़ा दिया। इसी तरह जनता नगर के राधेश्याम पिता मदनलाल को अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में राधेश्याम और लक्ष्मीनारायण को क्षेत्र के लोग अस्पताल ले गए। हादसे के बाद दोनों चालक ट्रैक्टर के साथ फरार हो गए। दोनों मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।