पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षक से बाइक टकराई, युवक ने कहा मेरी बहन डिप्टी कलेक्टर

आरक्षक से बाइक टकराई, युवक ने कहा मेरी बहन डिप्टी कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनबत्ती चौराहे पर गुरुवार शाम डिप्टी कलेक्टर के भाई से एसएएफ जवान की बाइक टकरा गई। हादसे के बाद युवक ने आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। मामले में नीलगंगा पुलिस जांच कर रही है।

टीआई एमएस परमार ने बताया महानंदानगर निवासी रजनीश पिता रामचंद्र मालवीय शाजापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक है। उनके बड़े भाई नरेंद्र भोपाल स्थित एसएएफ-डी कंपनी में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। नरेंद्र को स्टेशन से लेकर रजनीश घर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बत्ती चौराहे के पास नरेंद्र की बाइक क्रमांक एमपी13-डीएन-2235 टकरा गई। इस पर बाइक सवार युवक ने कहा मुझे गिरीश सोरते बाेलते हैं। मेरी बहन शालिनी सोरते इंदौर में डिप्टी कलेक्टर है। यह कहकर गिरीश ने नरेंद्र और रजनीश के साथ मारपीट कर दी। नरेंद्र ने गिरीश के खिलाफ और गिरीश ने रजनीश नरेंद्र के विरुद्ध केस दर्ज करवाया है।

गैसटंकी चोरी: सांदीपनिवेदविद्या प्रतिष्ठान गृह में 16 सितंबर की रात अज्ञात बदमाश गैस की तीन टंकियां चुराकर ले गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।