सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर पकड़ाए
भासं.उज्जैन। माधवक्लब रोड पर एक ऑटो इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी करने वाले दो युवकों को नीलगंगा पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। आरोपी दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में वारदात करते हुए दिखने के कारण गिरफ्त में आए हैं। टीआई एमएस परमार ने बताया विवेकानंद कॉलोनी निवासी फरीद अहमद की दवा बाजार के पास ऑटो इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों की दुकान है। 7-8 सितंबर की दरमियानी रात चोर ताला तोड़कर दुकान से 30 हजार के उपकरण और वहां खड़ी दो कार के कांच फोड़कर टेप चुरा ले गए थे। दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर खोजबीन के बाद गुरुवार शाम महू हाल मुकाम निजातपुरा के आशीष उर्फ शिव उर्फ जटालु यादव और घट्टिया स्थित ग्राम लाखाहेड़ा के मस्ताना उर्फ रघुनाथ पारदी को पकड़ा। दोनों से माल बरामद हो गया है।
गिरोहमें एक और साथी - टीआईपरमार ने बताया आशीष और मस्ताना आदतन चोर हंै। पता चला दोनों ने अपने साथी हामूखेड़ी निवासी अमृत लोहार के साथ क्षेत्र में कई वारदात की है। इसलिए शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेंगे। वहीं अमृत का भी सुराग मिल गया है। उसे भी जल्द गिरफ्त में लेने का प्रयास कर रहे हैं।