पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला पुरुष दोनों वर्गों में इंदौर विजेता

महिला-पुरुष दोनों वर्गों में इंदौर विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य स्तरीय टेटे प्रतियोगिता

महिला वर्ग में भी इंदौर विजेता : महिलाटेबल टेनिस प्रतियोगिता दशहरा मैदान स्थित कन्या कॉलेज में हुई। उज्जैन, जबलपुर, सागर, इंदौर, रीवा, भोपाल संभाग की करीब 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। निर्णायक प्रो.संगीता कार्लेकर ने बताया प्रतियोगिता में इंदौर की टीम विजेता और जबलपुर उपविजेता रहा।

येखिलाड़ी रहे विजेता : पुरुषविजेता टीम- रोहन जोशी, प्रीतेश जंजीरे, हरसिमरन, हेमंत रमण, अनंत सिंह

महिलाविजेता : मेघासरवटे, यशस्वी सिहारे, अनीसा मेहता, वैदेही गोयत

पहलेदिन समापन : आयोजकोंने बताया दो दिवसीय प्रतियोगिता थी लेकिन सभी मैच एक दिन में ही हो गए। इसलिए पहले दिन ही प्रतियोगिता का समापन कर दिया गया।

प्रतियोगिता में हाथ आजमाती खिलाड़ी।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

मध्यप्रदेशउच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को माधव विज्ञान महाविद्यालय अौर शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक साथ हुआ। दोनाें ही स्थानों पर पुरुष और महिला वर्गों के बीच अलग-अलग हुई प्रतियोगिता में इंदौर टेबल टेनिस की टीम विजेता रही।

माधव साइंस कॉलेज में सुबह 11 बजे से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शरद नागर ने बताया पहले राउंड का पहला मैच उज्जैन-रीवा के बीच खेला गया, जिसमें उज्जैन विजेता रहा। दूसरा सागर-जबलपुर एवं तीसरा मैच ग्वालियर-भोपाल के बीच खेला गया। मुख्य निर्णायक जिला टेबल-टेनिस सचिव सतीश मेहता ने बताया दूसरे राउंड में उज्जैन बाहर हो गया था। फाइनल राउंड इंदौर-जबलपुर के बीच खेला गया, जिसमें इंदौर विजेता रहा। अतिथि अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डाॅ. उषा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि विवि निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. निश्छल यादव थे। अध्यक्षता शासकीय कालिदास कन्या कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश गौड़ ने की। कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. माे.इसहाक, डॉ. अरुण शुक्ला, संगीता कार्लेकर आदि मौजूद थे।