प्रकृित की सुंदरता पेड़ों से
उज्जैन. पर्यावरणके प्रति आमजन में जागरुकता आवश्यक है। इससे पर्यावरण समृद्ध होगा। हर धार्मिक ग्रंथ में पेड़ों को देवता तुल्य माना गया है। ये हमारे जीवन रक्षक हैं, इन्हें पूजना इनकी रक्षा करना हमारा सामाजिक दायित्व है। आमजन और खासकर युवा पीढ़ी के जागरुक होने से प्रदेश का पर्यावरण और बेहतर होगा। मैं दैनिक भास्कर समूह को धन्यवाद देता हूं जो लगातार सामाजिक अभियानों से आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरुक कर रहा है।
यह कहना था मप्र के स्कूली िशक्षा मंत्री पारस जैन का। उन्होंने भास्कर के अभियान एक पेड़-एक जिंदगी से जुुड़ते हुए आजादनगर स्थित रवींद्रनाथ टैगोर हासे स्कूल में विद्यार्थियों के साथ डॉ. िशवमंगलसिंह सुमन उद्यान में पौधारोपण किया और सभी बच्चों से अपने जन्मदिन पर पौधे लगाकर संरक्षण की बात कही। महापौर रामेश्वर अखंड ने कहा पर्यावरण को सहेजना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। ननि आयुक्त अविनाश लवानिया ने बच्चों से एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की बात कही। दैनिक भास्कर एमपी-2 सेटेलाइट एडिटर नरेंद्रसिंह अकेला ने भी बच्चों को पौधे रोपित करने का संकल्प दिलाया। पार्षद राजेश जारवाल, रितुबाला व्यास, समाजसेवी शैलेंद्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके), संतोष अग्रवाल ने भी पौधारोपण किया। संस्था अध्यक्ष विवेक जायसवाल ने अतिथियों का पौधे भेंटकर स्वागत किया। संचालन अकादमिक निर्देशक स्वाति शर्मा ने किया। डायरेक्टर मनोज पारिख, सागर चिल्ड वॉटर के डायरेक्टर महेश सोलंकी, भास्कर के सीएसआर प्रतििनधि पंकज पांडे, सीनियर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव अजबसिंह मेवाड़ा, अल्पाइन ग्रुप के विनय भक्त सहित स्कूल स्टॉफ विद्यार्थी उपस्थित थे।
आजाद नगर स्थित रवींद्रनाथ टैगोर हासे स्कूल के विद्यार्थियों ने डॉ. िशवमंगलसिंह सुमन उद्यान में पौधारोपण किया। दूसरे चित्र में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण करते स्कूल िशक्षा मंत्री पारस जैन, समाजसेवी संतोष अग्रवाल एवं अन्य।