पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक सुबह 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा, रात 1 बजे तक नहीं उतरा

युवक सुबह 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा, रात 1 बजे तक नहीं उतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। देवास रोड पर गुरुवार सुबह एक युवक हाइटेंशन लाइन के 200 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। अज्ञात कारणों से टॉवर पर चढ़े युवक के लिए नरवर पुलिस ने रेस्क्यू आॅपरेशन किया। बावजूद रात 1 बजे तक उसे उतार नहीं सके। पुलिस युवक को उतरने के लिए शुक्रवार को प्रयास करेगी। ग्राम चंदेसरी में 55 हजार केवी की विद्युत लाइन का टॉवर है। सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने एक युवक को टॉवर के टॉप पर चढ़ते देखा।
पता चलते ही पुलिस ने विद्युत लाइन बंद करवाई और युवक को उतारने के प्रयास शुरू किए। उसके नहीं मानने पर घटना का कारण उसका नाम, पता खोजा, जिससे समस्या हल कर सके लेकिन पता नहीं चला। मजबूरन विद्युत कंपनी, वन विभाग और नगर निगम गैंग को बुलाया लेकिन किसी के भी टॉवर के पास पहुंचे ही युवक कूदने की धमकी देता रहा।
अंत में रात 1 बजे आॅपरेशन बंद कर दिया और टॉवर के पास ही ग्रामीणों के साथ डेरा जमा दिया। लाइन बंद होने से कई गांव अंधेरे में डूबे रहे।