- Hindi News
- पुस्तकों के नाम पर कमीशन का खेल, पालकों ने की शिकायत
पुस्तकों के नाम पर कमीशन का खेल, पालकों ने की शिकायत
भासं.उज्जैन। मिशनरीस्कूलों में किताब-कॉपी के नाम पर लाखों रुपए के कमीशन की सांठगांठ सहित मनमाने तरीके से फीस वृद्धि अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। गुरुवार को कुछ अभिभावकों ने वकीलों के साथ कलेक्टर कवींद्र कियावत को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मिशनरी विद्यालय शोषण मुक्ति पालक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र माहेश्वरी, एडवोकेट प्रणव गर्ग, पं. योगेश व्यास सहित पालकों का प्रतिनिधि मंडल दोपहर 3.30 बजे कलेक्टर कियावत से मिला ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर कियावत ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कलेक्टर कियावत को ज्ञापन देते अभिभावक