पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंहस्थ योजनाओं के लिए मेला अधिकारी की समिति

सिंहस्थ योजनाओं के लिए मेला अधिकारी की समिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। सिंहस्थ2016 की तैयारी के लिए विभागों द्वारा बनाई जा रही योजनाओं के परीक्षण और अंतिम रूप देने के लिए संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर ने मेला अधिकारी अविनाश लवानिया के नेतृत्व में समिति का गठन किया है। समिति में उप मेला अधिकारी गोपाल डाड, कोष एवं लेखा के वित्त अधिकारी केके खरे, लोनिवि एसडीओ केसी भूतड़ा, सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार दुबे सदस्य हैं।

नदीकिनारे की जमीन सिंहस्थ मेला क्षेत्र अधिसूचना में हो

भासं. उज्जैन। धर्माचार्यपरिषद के प्रांतीय महामंत्री डॉ. अवधेशदासजी ने कहा है कि शिप्रा नदी के किनारे की जमीन सिंहस्थ अधिसूचना में लेना चाहिए। प्रशासन ने 4 हजार हेक्टयेर जमीन अधिसूचित करने के लिए प्रस्ताव बनाया है। इसमें यह तय करना होगा कि कितनी जमीन पर अतिक्रमण है और मेले के लिए कितना जमीन मिलेगी। 2004 के मुकाबले दोगुना जमीन की जरूरत 2016 सिंहस्थ में पड़ेगी। अधिसूचना जारी करने के पहले प्रशासन को साधु संतों के साथ सिंहस्थ मास्टर प्लान पर भी चर्चा कर अंतिम रूप देना चाहिए।