पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोन इंजीनियर्स बोले इतना ज्यादा काम नहीं कर सकते

जोन इंजीनियर्स बोले इतना ज्यादा काम नहीं कर सकते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। नगरनिगम के जोनों की कमान संभालने वाले इंजीनियर्स का मुंह उस समय रूआंसा हो गया जब उन्होंने आयुक्त से कहा कि जोन के पूरे कामों की जिम्मेदारी ठीक नहीं, इतने काम नहीं कर सकते। आयुक्त ने दो टूक जवाब दिया- काम करोगे तो कठिनाइयां आएगी ही। लगभग तबाह हो चुकी जोन व्यवस्था को फिर से खड़ा करने और जोन अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां समझाने के लिए आयुक्त अविनाश लवानिया ने सभी जोन प्रभारी इंजीनियर्स को जोन से संबंधित सभी कामों की जानकारी रखने और काम कराने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त की फटकार के बाद उनका मुंह देखने लायक था। लवानिया ने सभी इंजीनियर्स को ताकीद की है कि वे निर्माण कार्य के प्रस्ताव प्रावधान अनुसार ही बनाएं। अपने क्षेत्र में कहीं कोई समस्या है तो उसके निराकरण के लिए पार्षद के पत्र या जनता की शिकायत आने का इंतजार नहीं करें, स्वयं ही हल करें।

कुत्ताघर हामूखेड़ी में बनेगा: लवानियाने मवेशी मुहिम प्रभारी उपायुक्त आरएस मंडलोई को नया कुत्ता घर बनाने के लिए निर्देश दिए। इसके लिए हामूखेड़ी में जमीन देखी गई है। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया।

बीपीएलमें नाम ऑनलाइन होते ही सूचीबद्ध होंगे: एसडीएमकार्यालय से बीपीएल की घोषणा ऑनलाइन होते ही ननि भी सूची में नाम दर्ज करेगा। इसके लिए अब एसडीएम कार्यालय से पत्र आने का इंतजार नहीं करेंगे। ऑनलाइन सूची के आधार पर ही राशन कार्ड जारी करने की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा अगली टीएल में अतिक्रमण पर विशेष चर्चा करेंगे। इसलिए तैयारी से आएं।