- Hindi News
- महाकाल का उमा सांझी उत्सव दुनियाभर में लाइव
महाकाल का उमा-सांझी उत्सव दुनियाभर में लाइव
भासं. उज्जैन। महाकालमंदिर प्रबंध समिति के शुक्रवार से शुरू हो रहे उमा-सांझी उत्सव को पहली बार देश दुनियाभर के श्रद्धालु घर बैठे मंदिर की वेबसाइट www.mahakaleshwarnic.in पर लाइव देख सकेंगे। शुक्रवार सुबह 9 बजे उमा-सांझी उत्सव की शुरुआत होगी। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयंत जोशी ने बताया लाइव प्रसारण के लिए मंदिर की तकनीकी टीम तैयार है। रोज संध्या 7.30 बजे से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम लाइव दिखाएंगे। मंदिर में 19 से 25 सितंबर तक चांदी द्वार सात दिन तक बंद रहेगा।