- Hindi News
- सिंहस्थ में सेवाएं देंगे सेवादल, तैयारियों पर मंथन
सिंहस्थ में सेवाएं देंगे सेवादल, तैयारियों पर मंथन
भासं.उज्जैन। दशहरामैदान स्थित जिला शिक्षा कार्यालय में गुरुवार को सिंहस्थ 2016 के अंतर्गत सेवादल के कार्यों की रूपरेखा के संबंध में सेवादलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा के साथ तैयारियों पर मंथन किया। बैठक में स्काउट गाइड सेवा समिति, एससीसी, तैराकी संघ, कांग्रेस सेवादल, एनएसएस के सदस्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, प्रकाश चित्तौड़ा, सुभाष गौड़, अरुण रोचवानी, अनोखीलाल शर्मा, डॉ. प्रशांत पौराणिक, प्रभारी डीईओ रमा नाहटे, नारायण सिंह सोलंकी, डॉ. विवेक तिवारी आदि मौजूद थे।