पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरी को युवक ले गया, थाना घेरा

किशोरी को युवक ले गया, थाना घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। मालनवासाकी एक किशोरी को दो दिन पहले एक युवक भगा ले गया। आरोपी के दूसरे वर्ग का होने से क्षेत्रवासियों ने घटना को लव जेहाद का मामला बताकर गुरुवार को नानाखेड़ा थाने का घेराव कर दिया। कोट मोहल्ला निवासी इमरान उर्फ लल्ली नवाखेड़ा 17 सितंबर को मालनवासा की 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया। मामला सामने आने पुलिस ने बुधवार को लल्ली पर अपहरण का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच गुरुवार सुबह हिंदुवादी संगठन क्षेत्रवासियों ने थाने का घेराव कर अपहरण को लव जेहाद का मामला बताकर नारेबाजी की। सीएसपी विजय डावर ने लल्ली को पकड़ने और किशोरी को तलाशने का आश्वासन दिया। किशोरी लल्ली के बालाघाट में होने का पता चलने पर टीआई विवेक कनोडिया ने टीम रवाना कर दी।