- Hindi News
- पंचक्रोशी मार्ग की सभी 15 ग्राम पंचायतें बनेगी स्मार्ट विलेज
पंचक्रोशी मार्ग की सभी 15 ग्राम पंचायतें बनेगी स्मार्ट विलेज
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। संभागायुक्तडॉ. रवींद्र पस्तौर ने गुरुवार को पंचक्रोशी के 118 किमी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचक्रोशी मार्ग पर आने वाली सभी ग्राम पंचायतों को स्मार्ट विलेज के तहत बनाए जाने के निर्देश दिए। स्मार्ट विलेज अर्थात इन पंचायतों में बेहतर सड़कें होनी चाहिए, पंचायत कार्यालयों में सरपंच-सचिव के आधुनिक दफ्तर, इन दफ्तरों में फोन, नेट, कंप्यूटर सहित अन्य सुविधाएं रहेगी। संभागायुक्त डॉ. पस्तौर ने पंचक्रोशी मार्ग पर आने वाले 84 महादेव मंदिरों का भी निरीक्षण किया।
आजसे ग्राम सभाएं: पंचक्रोशीमार्ग पर आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में शुक्रवार से ग्राम सभाएं होगी। इसके निर्देश संभागायुक्त ने दिए। संभागायुक्त के निर्देश शुक्रवार को पिंगलेश्वर अंबोदिया में ग्राम सभाएं होगी।