- Hindi News
- कृिष मंडी में नया सोयाबीन 3251 रुपए बिका
कृिष मंडी में नया सोयाबीन 3251 रुपए बिका
मंडीमें नया सोयाबीन 3251 रुपए 25 पैसे के भाव से बिका। जुने पानी का 5 बोरी सोयाबीन गांव सुल्याखेड़ी से किसान भगवानसिंह ने व्यापारी फर्म सािवत्री इंटर प्राइजेस को बेचा। अर्ली वेरायटी का 9560 सोयाबीन ऊंचाई वाले इलाकों का है। सोयाबीन साढ़े 11 फीसदी माउस्चर वाला बताया गया। खरीदार व्यापारी आशीष खंडेलवाल ने भास्कर को बताया नया सोयाबीन जल्दी गया लेकिन मंडी में 20 दिन बाद ही इसकी भारी आवक होने लगेगी। गांव छीतरदेवी के किसान करणसिंह पटेल ने बताया िसंचाई वाला कम क्षेत्र में बोया गया सोयाबीन ही जल्दी पक गया। वास्तविक उपज को 15-20 दिन का समय लगेगा। व्यापारी धारणा नई आवक पर स्पष्ट नहीं िमली। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में मंदी छाने से भाव में तेजी की उम्मीद नहीं की जा रही। गत 2 माह में सोयाबीन के भाव में भारी मंदी गई। इसकी चपेट में आकर लाखों रुपए का नुकसान मिला है।
पुराना44 रुपए मायनस : मंडीमें पुराना सोयाबीन वायदे में 44 रुपए मायनस आया। करंट भाव 3217 रुपए के रहे। प्लांटों की खरीदी के अलावा एक-दो बिल्टी व्यापारी भी खरीद रहे हैं। फॉरेन मार्केट में इस बार सोयाबीन की वेल्यू लुज होने से भाव में भारी तेजी नहीं बताई जा रही है। मंडी सीजन में सोयाबीन पर फायदा मिला और ऑफ सीजन में बड़ा नुकसान लगा है।
मालवराजगेहूं में 100 रुपए गिरे, सस्ते भाव पर खरीदारों की कमी : पहलीबार ऑफ सीजन में गेहूं सस्ता हो रहा। सस्ते भाव पर भी खरीदारों की कमी बनी हुई है। उज्जैन मंडी में लोकवन गेहूं अच्छी क्वािलटी वाला 1861 रुपए बिका। पोषक, मालवराज गेहूं में 100 रुपए गिरावट गई। पोषक गेहूं ऊंचे में 1840 रुपए बिका। गल्ला व्यापार में ग्राहकी अभाव से भारी मंदी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अिधक पैदावार वाला पूर्णा गेहूं खासा सस्ता 1400 से 1525 रुपए के भाव से बिक रहा है। इस बार यह गेहूं भाव में फेल हो गया। किसानों को 15 से 22 िक्वंटल की उपज प्रति बीघा में मिलती है। कम से कम 12 से 15 िक्वंटल लेकिन भाव में कोई कमाल नहीं होने से अगली बिजाई पूर्णा छोड़ मालवराज की ही होगी। मालवाक्षेत्र में पूर्णा गेहूं सेट नहीं होने से इस पर खाने वालों का रुझान नहीं है। गेहूं व्यापािरयों के पास खरीदे गेहूं का बफर स्टॉक हो गया है। दशहरे बाद ही गेहूं में मांग रहने की आशा की जा रही है।
बढ़ताउत्पादन, घटते भाव : गेहूंके बढ़ते उत्पादन के घटते दाम किस