- Hindi News
- चित्रगुप्त धर्मराज मंदिर के द्वार का भूमिपूजन
चित्रगुप्त धर्मराज मंदिर के द्वार का भूमिपूजन
चित्रगुप्त धर्मराज मंदिर के द्वार का भूमिपूजन
उज्जैन। अंकपातस्थित चित्रगुप्त धर्मराज मंदिर के नवनिर्माण का लोकार्पण एवं स्वागत द्वार का भूमिपूजन रविवार को हुआ। कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एके पटनायक मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की। मंत्री पारस जैन, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेपी गुप्ता, कलेक्टर कवींद्र कियावत, एसपी एमएस वर्मा, नगर निगम अध्यक्ष सोनू गेहलोत आदि मौजूद थे।