पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालकों को राहत, बैंक के अलावा स्कूल में भी जमा हो सकेगी फीस

पालकों को राहत, बैंक के अलावा स्कूल में भी जमा हो सकेगी फीस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगररोड स्थित सेंटपाल स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फीस अब फ्रीगंज की एक बैंक के अलावा स्कूल के काउंटर पर भी जमा हो सकेगी। स्कूल से काफी दूर फ्रीगंज की बैंक में फीस जमा करने के आदेश में संशोधन करते हुए स्कूल प्रबंधन ने बैंक के अलावा स्कूल में भी पालकों को फीस जमा करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रबंधन के इस फैसले से सैकड़ों पालकों को राहत मिलेगी।

सेंटपाल स्कूल प्रबंधन ने बीत महीने स्कूल से करीब 3 किलोमीटर दूर फ्रीगंज स्थित फेडरल बैंक में फीस जमा करने के आदेश दिए थे, जिसको लेकर पालकों की ओर से भी काफी विरोध किया गया। हाल ही में स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में भी फीस जमा करने के संबंध में सभी विद्यार्थियों को पत्र दिए हैं। एजुकेशन सेक्रेटरी फादर सेबास्टियन मूल्लमंगलम ने बताया नए निर्देशों के अनुसार पालक बैंक आैर स्कूल दोनों जगह अपनी सुविधानुसार फीस जमा कर सकेंगे। स्कूल में माह की 9 से 15 तारीख तक आैर बैंक में माह की 1 से 15 तारीख तक फीस जमा की जा सकेगी। स्कूल प्रबंधन के इस फैसले से आगर रोड आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले कई विद्यार्थियों के पालकों को राहत मिली है।

पालकसंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

इधरमिशनरी विद्यालय शोषण मुक्ति पालक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र माहेश्वरी एवं सचिव आशीष नाटानी ने मिशनरी स्कूलों में पुस्तकों के नाम पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं। माहेश्वरी के अनुसार मिशनरी स्कूलों में व्यवसायिकता को बढ़ावा देते हुए कमीशनखोरी का खेल चल रहा है, जिसकी जांच होना चाहिए। जिला प्रशासन को की गई शिकायत पर गठित की गई जांच में भी कोई निर्णय नहीं हुआ है। बकौल माहेश्वरी 5 जिलों के 40 स्कूलों में सही नियमों का पालन नहीं करवाया गया तो 22 सितंबर को एजुकेशन सेक्रेटरी का पुतला दहन किया जाएगा आैर 23 सितंबर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

§Âñ€ÅU

ÖæS·¤Ú