- Hindi News
- सप्तमी का श्राद्ध सर्व मनोकामना पूरी करने का कारक
सप्तमी का श्राद्ध सर्व मनोकामना पूरी करने का कारक
द्वौ देवे पितकत्ये त्रीनेनैकं चोभयत्र वा। भोजयेदीश्वरोपीह कुर्याद् विस्तरं बुध:।।
अर्थातश्राद्धमें दो या तीन ब्राहृाण को भोजन कराएं तथा अधिक विस्तार नहीं करें।
भास्करसंवाददाता | उज्जैन
श्राद्धमें सोमवार को सप्तमी तिथि का श्राद्ध होगा। इस दिन वे लोग श्राद्ध करें, जिनके परिवार में सप्तमी तिथि को किसी पूर्वज की मृत्यु हुई हो। तीर्थ पुरोहित पं. राजेश त्रिवेदी आमवाला ने बताया नारद पुराण कुर्म पुराण के अनुसार सप्तमी का श्राद्ध सर्व मनोकामना पूर्ण का कारक है। सोमवार का श्राद्ध महिलाओं के लिए सौभाग्य वृद्धि का कारक आैर रोहिणी नक्षत्र का श्राद्ध शांति का सूचक है। रविवार को षष्ठी का श्राद्ध हुआ। सिद्धवट आैर गयाकोठा के अलावा रामघाट पर भी बड़ी संख्या में लोग श्राद्ध कर्म के लिए यहां आए।
श्रद्धा पर्व
श्राद्ध