- Hindi News
- संजा आैर मांडना में दिखी मालवी लोक कलाओं की झलक
संजा आैर मांडना में दिखी मालवी लोक कलाओं की झलक
मालवीपारंपरिक लोक कलाओं एवं संस्कृति को जन-जन तक फैलाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे अभा संजा लोकोत्सव एवं लोक कला यात्रा के अंतर्गत रविवार को पिपलीनाका क्षेत्र में संजा आैर मांडना की प्रतियोगिताएं हुई। बालिकाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में संजा मांडना बनाते हुए संजा के गीत गाए।
प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर की ओर से 7 से 21 सितंबर तक संजा लोकोत्सव एवं लोक कला यात्रा 2014 का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह 10 बजे से संजा मांडना की प्रतियोगिता हुई। निदेशक डॉ. पल्लवी किशन एवं कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश नागर ने बताया दोपहर 3 बजे तक चली इस प्रतियोगिता में मांडना में 75 आैर संजा में 40 बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभागिता की। संजा आैर मांडना से पिपलीनाका चौराहा स्थित शासकीय अस्पताल की बाउंड्री वाॅल को आर्ट गैलेरी के रूप में सजाया गया। निर्णायक डॉ. पुष्पा व्यास, शीला व्यास एवं तरुणा जोशी थीं। संचालन गुलाब सिंह यादव ने किया। प्रतियोगिता में विजेताओं के नामों की घोषणा 20 सितंबर को की जाएगी।
8राज्यों के 80 कलाकारों की प्रस्तुतियां 19 सितंबर से
संस्थाकी निदेशक डॉ. पल्लवी किशन ने बताया संजा लोकोत्सव एवं लोक कला यात्रा के अंतर्गत 19 से 21 सितंबर तक लोक नृत्य प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मालवांचल सहित 8 राज्यों के करीब 80 कलाकार शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तुतियां देंगे। 19 सितंबर को मक्सी रोड स्थित केन इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल, 20 सितंबर को माणक चौक भैरवगढ़ आैर 21 सितंबर को लोति स्कूल परिसर स्थित सभागृह में प्रस्तुतियां होंगी।
संजा बनाती युवतियां बालिकाएं।