- Hindi News
- स्वर्णकार समाज के चुनाव प्रगति पैनल के सभी उम्मीदवार जीते
स्वर्णकार समाज के चुनाव प्रगति पैनल के सभी उम्मीदवार जीते
श्रीमेढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज धर्मशाला ट्रस्ट के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुए। ढाबा रोड़ स्थित समाज की धर्मशाला में सुबह से ही चुनावी हलचल शुरू हो गई थी। सुबह 10 से शाम 5 बजेेे तक मतदान हुआ। करीब 6 बजे से मतगणना शुरू हुई। रात 12 बजे तक प्रगति पैनल के सभी उम्मीदवार विजयी हुए। अध्यक्ष पद के लिए गोपाल सोनी चुने गए हैं। चुनाव में प्रगति पैनल और समर्थ पैनल आमने-सामने थी। 10 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 2207 मतदाता हैं, जिसमें से 1640 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी रामसेवक सोनी ने बताया प्रगति पैनल के सभी उम्मीदवार विजयी हुए हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहायक सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए हंै।
येरहे विजेता- अध्यक्षगोपाल सोनी कालूहेड़ा वाले, उपाध्यक्ष सुभाष सोनी अमला वाले, सचिव कैलाश सोनी नलवा वाले, कोषाध्यक्ष संजय सोनी लखेरवाड़ी उप सचिव अशोक सोनी निर्वाचित हुए हैं।
रात12 बजे ढाबारोड़ पर जश्न
प्रगतिपैनल की जीत के सभी प्रत्याशियों की जीत के बाद ढाबारोड़ पर जश्न का माहौल बन गया। ढोल-ढमाकों के साथ महिला पुरुषों ने नाच-गाकर जीत की खुशियां मनाई। इस दौरान समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
गोपाल सोनी
जीत के बाद समाज के पदाधिकारी। ढाबारोड पर नाचकर जश्न मनातीं समाज की महिलाएं।