अस्थाई सिंहस्थ मेला कार्यालय तैयार
अस्थाई सिंहस्थ मेला कार्यालय तैयार
उज्जैन। सिंहस्थ2016 के लिए सिंहस्थ मेला कार्यालय का निर्माण कोठी रोड पर किया जा रहा है। इसे पूरा होने में अभी वक्त लगेगा। इसके पहले अस्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय दशहरा मैदान के समीप नगर निगम के प्रोजेक्ट सेल भवन में शुरू किया जाना है। मेला अधिकारी और निगमायुक्त अविनाश लवानिया की देखरेख में अस्थाई कार्यालय तैयार हो गया है। रविवार को कार्यालय का बोर्ड भी लगा दिया गया। लवानिया के अनुसार कार्यालय जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इससे सिंहस्थ संबंधी सभी काम एक ही दफ्तर में होंगे।