- Hindi News
- विवि शिक्षक संघ चुनाव 30को साधारण सभा की बैठक सहमति नहीं बनी तो होगा मतदान
विवि शिक्षक संघ चुनाव 30को साधारण सभा की बैठक सहमति नहीं बनी तो होगा मतदान
विक्रमविवि शिक्षक संघ चुनाव को लेकर 30 सितंबर को संघ की साधारण सभा की बैठक होगी, जिसमें नए अध्यक्ष को लेकर प्रोफेसर्स के बीच मंथन होगा। बैठक में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में मतदान के जरिए नया अध्यक्ष चुना जाएगा।
नियमानुसार चुनाव के लिए 15 दिन पहले सूचना जारी की जाना चाहिए। इसी को लेकर रविवार को चुनाव अधिकारी डॉ. डीडी बेदिया की ओर से बैठक के संबंध में सूचना जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी डॉ. बेदिया ने बताया 30 सितंबर को शाम 4 बजे पं.जवाहरलाल नेहरु प्रबंधन संस्थान में शिक्षक संघ की साधारण सभा की बैठक रखी गई है, जिसमें पिछला कार्यविवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ बैठक में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होगी। डॉ. बेदिया के अनुसार सहमति नहीं बनने की स्थिति में 30 सितंबर को ही चुनावी प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। मौजूदा अध्यक्ष प्रो. एसके मिश्रा का एक वर्षीय कार्यकाल 21 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
अध्यक्षके लिए दो दावेदार हो सकता है मतदान
विविसूत्रों की मानें तो अध्यक्ष पद के लिए इस बार दो दावेदार होने से किसी एक नाम पर सर्वानुमति बनने की संभावना कम है। लाइब्रेरी साइंस के रीडर डॉ. अनिल कुमार जैन आैर गणित अध्ययनशाला के रीडर डॉ. संदीप तिवारी के नाम अध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से चर्चा में हैं। इनके अलावा प्रोफेसर्स के अलग-अलग गुट ऐनवक्त पर अपने दावेदार खड़े कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में मतदान होने की संभावना है।