पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महानगर संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

महानगर संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महानगर संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

भास्कर संवादददाता.उज्जैन। इस्कॉनविश्व हरिनाम महोत्सव के अंतर्गत रविवार शाम फ्रीगंज क्षेत्र में महानगर संकीर्तन निकला गया, जिसमें श्रद्धालु हरे कृष्ण-हरे राम की धुन पर झूम उठे। दशहरा मैदान स्थित दुर्गा मंदिर से शाम करीब 5 बजे प्रेमा भक्ति प्रभु, राधा विनोद प्रभु केशव प्रभु आदि के नेतृत्व में महानगर संकीर्तन शुरू हुआ, जिसमें भक्ति आैर प्रेम के संदेश के साथ 100 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। दशहरा मैदान, पुलिस कंट्रोल रूम, टॉवर होते हुए संकीर्तन लोकशक्ति कार्यालय के समीप समाप्त हुआ। इस्कॉन मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया 5 से 15 सितंबर तक इस्कॉन विश्व हरिनाम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को दिनभर इस्कॉन मंदिर में हरिनाम कीर्तन आैर लेखन का आयोजन होगा, जिसमें 108 हरिनाम मंत्र लिखने वालों को 17 सितंबर को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।