क्षमापना के साथ 30 तपस्वियों का बहुमान
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाज की महिलाएं तपस्वी।
सामूहिक क्षमापना करते समाजजन।
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
श्रीवर्धमानस्थानकवासी जैन श्रावक संघ आैर नवयुवक संघ के तत्वावधान में नमकमंडी स्थित महावीर भवन में रविवार सुबह क्षमापना महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने सामूहिक क्षमापना करते हुए 30 तपस्वियों का बहुमान किया। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली 60 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
महावीर भवन में सुबह करीब 9.30 बजे मुनिश्री महेंद्र ऋषिजी, िहतेंद्र ऋषिजी आैर दिव्यज्योतिजी म.सा. की निश्रा में क्षमापना महोत्सव शुरू हुआ। समाजजनों ने सामूहिक क्षमापना की। इस दौरान पर्यूषण पर्व में उपासना करने वाले 30 महिला-पुरुष तपस्वियों का शाल-श्रीफल अभिनंदन पत्र भेंटकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक पाने वाले 60 विद्यार्थियों का भी प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अतिथि चंदनमल चौरडिया, महेश डाकोलिया, विमल तांतेड़, ललित छल्लाणी, सुनीता छजलानी थे। स्वागत भाषण अनिल भटेवरा ने दिया। संचालन अजय जैन, वरुण श्रीमाल एवं कांतिलाल भटेवरा ने किया। आभार उत्सव महोत्सव संयोजक सुनील श्रीमाल ने माना। कार्यक्रम के बाद रंगमहल धर्मशाला में समाजजनों का सामूहिक भोज हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।
सीएमनिवास पर क्षमावाणी में किया मंत्रियों का स्वागत
भोपालमें मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को क्षमावाणी कार्यक्रम में उज्जैन के दल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार और सुषमा स्वराज का स्वागत किया। संजय जैन(मोटर्स) ने बताया वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन, अनिल जैन कालूहेड़ा, महेंद्र गादिया, राकेश बोहरा, राकेश वनवट और अन्य समाजजन शामिल थे।