पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ननि कर्मी घर घर जाकर खुलवाएंगे बैंक खाते

ननि कर्मी घर-घर जाकर खुलवाएंगे बैंक खाते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीजन-धन योजना का बोझ अब नगर निगम के कर्मचारियों पर पड़ा है। शहर के हर नागरिक का बैंक में खाता खोलने के लिए अब घर-घर सर्वे होगा। मंगलवार से तीन दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ननि कर्मी बैंक खाता खुलवाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को इस योजना की घोषणा की थी। इसके तहत हर नागरिक का बैंक में खाता खोला जाना है। सरकार चाहती है, इस योजना का फायदा सभी नागरिकों को मिले। इसके लिए बैंकों को शिविर लगाने और अन्य तरीकों से खाते खुलवाने को कहा गया है। कलेक्टर ने बैठक लेकर सभी बैंकों को नगरीय सीमा के 54 वार्डों में बांट दिया है। वार्ड में स्थित बैंक में ही रहवासी का खाता खुलेगा। नागरिकों को खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करने का काम नगर निगम को दिया गया है। निगम कर्मी और पार्षद नागरिकों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। 16 से 18 सितंबर तक कर्मचारी वार्डों में घर-घर जाएंगे। इसके लिए 108 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जोन अधिकारियों को करेंगे रिपोर्ट

निगमायुक्तअविनाश लवानिया ने इस अभियान के लिए जोन अधिकारियों को नियंत्रण अधिकारी बनाया है। वार्डों में जाने वाले कर्मचारी जोन प्रभारियों को रिपोर्ट करेंगे।

जन-धनयोजना का फायदा

>ये खाता शून्य बैलेंस पर खुलेगा। यानी खाता खोलने वाले को एक भी पैसा जमा नहीं कराना है।

> खाताधारी का सरकार 1 लाख रु. का दुर्घटना बीमा करेगी।

> खातेदार को डेबिट कार्ड दिया जाएगा, जिस पर वे 5 हजार रु. तक ओवरड्राफ्ट (लोन) ले सकेंगे।

> 31 मार्च 2015 के पहले खाता खुलवाने वालों का 30 हजार रु. का जीवन बीमा भी होगा।

येकरेंगे कर्मचारी

वेहर घर पर जाकर पूछेंगे खाता खुला या नहीं, जिनका खाता नहीं खुला उन्हें बैंक जाकर खाता खुलवाने के लिए प्रेरित करेंगे तथा जानकारी देंगे।

^नगरनिगम कर्मी घर-घर जाकर लोगों को खाता खुलवाने के लिए प्रेरित करेंगे। आरपीश्रीवास्तव, उपायुक्तननि